FREE CALCULATOR

Birth Number 2

Ruling planet: Moon · Dates: 2, 11, 20, 29

GET YOUR RESULT

Find your birth number

Your birth number is calculated from the day of the month you were born. It is a simple traditional numerology calculation.

Used only for the calculation; your date is not stored.

Birth Number 2

DETAILED GUIDANCE

Birth Number 2

Ruling planet: Moon · Dates: 2, 11, 20, 29

यह अंक चन्द्रमा के स्वामित्व में आता है और इस अंक पर जन्मे व्यक्ति बहुत ही कल्पनाशील, आदर्शवादी तथा सपनों में खोए रहने वाले होते हैं। आप 21 अक्तूबर से 20 नवम्बर और 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच जन्मे व्यक्तियों की ओर स्वभाविक रूप से आकर्षित रहते हैं। साथ ही आप 2, 4 व 6 अंक द्वारा शासित व्यक्तियों की ओर भी खिंच जाते हैं। आप बुद्धिजीवी तथा रचनात्मक व्यक्तियों की ओर भी आकर्षित होते हैं। आपको व्यापार व धन के मामले में औसत सफलता प्राप्त होती है। यदि आप अपनी कल्पनाशीलता का प्रयोग नए-नए प्रयोग करने में करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो सकती है।

आप उदार, करूण व पूरी तरह से निश्छल हैं तथा हमेशा दूसरों का और उनकी भावनाओं का पूरा ख्याल रखते हैं। आप चीजों को बड़े ध्यान से देखते व परखते हैं। आपको सलीका व सफाई पसंद है। आपको जिन लोगों का साथ पसंद नहीं आता आप उनके साथ रहने की बजाए अकेले रहना पसंद करते हैं। आपको प्राकृतिक एवं सुंदर चीजें ही पसंद आती हैं और आप को एक साधारण सी वस्तु में से भी आनंद प्राप्त हो जाता है। कहीं दूसरे आपके इस अच्छे व सीधे स्वभाव का फायदा ना उठाएँ, अतः ऐसे लोगों से सावधान रहें।

Birth number guidance is general and educational. It does not replace a personalised numerology consultation.

WhatsApp