FREE CALCULATOR

Birth Number 6

Ruling planet: Venus · Dates: 6, 15, 24

GET YOUR RESULT

Find your birth number

Your birth number is calculated from the day of the month you were born. It is a simple traditional numerology calculation.

Used only for the calculation; your date is not stored.

Birth Number 6

DETAILED GUIDANCE

Birth Number 6

Ruling planet: Venus · Dates: 6, 15, 24

यह अंक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित है, जिसका अर्थ है, प्रेम, हमदर्दी व करूणा। यह अंक रचनात्मकता, कला व सुंदरता का भी प्रतीक है। आप अगस्त 21 से सितंबर 20 व दिसम्बर 21 से जनवरी के मध्य जन्मे व्यक्तियों के बहुत ही करीब रहते हैं। साथ ही अंक 2, 3, 6 व 9 के द्वारा शासित व्यक्तियों से भी आपकी घनिष्ठता रहती है। हालांकि आप धन-संचय पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं और सुदृढ़ आर्थिक स्थिति बना कर रखते हैं, लेकिन फिर भी आप बहुत खर्चा करते हैं।

आप एक पैदायशी कलाकार हैं तथा सभी तरह की सुंदर व सलोनी वस्तुओं की ओर आकर्षित रहते हैं। आपका व्यक्तित्व बहुत खुशमिजाज है और आप सदा ही ऊर्जा, उमंग व आकर्षण से परिपूर्ण रहते हैं। आपकी बातचीत बहुत ही रोचक एवं कर्णप्रिय होती है और आप बहुत समझदार होते हैं। आप एक बहुत ही करूण व्यक्ति हैं जो कि इंसानियत व करूणा को बहुत महत्व देता है। अपने मित्रों के प्रति भी आप बहुत ईमानदार होते हैं। आप अपने परिवार से जुड़े रहते हैं और उनकी हर जरूरत का ख्याल रखते हैं।

Birth number guidance is general and educational. It does not replace a personalised numerology consultation.

WhatsApp