मुफ्त कैलकुलेटर

जन्मांक 5

शासक ग्रह: बुध · तिथियां: 5, 14, 23

अपना परिणाम जानें

अपना जन्मांक निकालें

जन्म तिथि के दिन से आपका जन्मांक निकाला जाता है। यह एक सरल, पारंपरिक अंक-ज्योतिष गणना है।

केवल गणना के लिए उपयोग होगा; आपकी तिथि कहीं सेव नहीं होती।

जन्मांक 5

विस्तृत मार्गदर्शन

जन्मांक 5

शासक ग्रह: बुध · तिथियां: 5, 14, 23

इस अंक पर जन्मे व्यक्तियों पर मंगल ग्रह शासन करता है और ये लोग अधिकत्तर बहुत चालाक, सचेत, उधमी, कूटनीतिक व अन्तर्तज्ञानी होते हैं। आपकी व्यापार व वैज्ञानिक विषयों पर अच्छी पकड़ होती है। आप 21 सितम्बर से 20 अक्तूबर और 21 जनवरी से 20 फरवरी के दौरान पैदा हुए व्यक्तियों से बहुत प्रभावित रहते हैं। अंक 1, 5, 7 और 8 द्वारा शासित व्यक्तियों की ओर भी आप आकर्षित रहते हैं। क्योंकि अंक 5 व्यापार से संबंधित है, इसलिए आपको धन-संबंधी मामलों में बहुत सफलता मिलनी चाहिए। आप चतुर व उधमी हैं, इसलिए आपको अपनी कैरियर मे अवश्य ही सफल रहना चाहिए।

आप मानसिक व शारीरिक दोनों तौर पर बहुत क्रियाशील व तेज हैं। आप एक अच्छे वक्ता हैं और अपनी भावनाओं व विचारों को सही प्रकार से अभिव्यक्त कर सकते हैं। आप स्वतः अभिप्रेरित हैं तथा अपनी योजनाओं को तार्किक निष्कर्श तक पहूँचाने की क्षमता रखते हैं। आप अपने घरेलू जीवन में बहुत खुश रहते हैं तथा अपने बच्चों का बहुत ख्याल रखते हैं। आप जो भी करते हैं वह गति, कुशलता व दृढ़ता का प्रतीक होती है। आपको सदा ही यात्रा करना व बदलाव पसंद है। जीवन के प्रति आपका नजरिया बहुत ही विस्तृत एवं सहिष्णु है और आप हमेशा मित्रभाव में विश्वास रखते हैं। आप हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

जन्मांक मार्गदर्शन सामान्य और शैक्षिक है। यह व्यक्तिगत अंक ज्योतिष परामर्श का विकल्प नहीं है।

WhatsApp