FREE TOOL
Birth Number 1
Ruling planet: Sun · Dates: 1, 10, 19, 28
यह अंक के स्वामी सूर्य हैं और इस अंक में पैदा हुए व्यक्ति बहुत सच्चे, क्रियाशील, ऊर्जावान्, प्रेरणाशील, रचनात्मक व प्रतिभावान होते हैं। आप 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच, 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर तथा 21 मार्च से 20 अप्रेल के बीच जन्मे व्यक्तियों की ओर प्राकृतिक रूप से आकर्षित होते हैं। इसके अलावा आप बुद्धिजीवियों की ओर भी बहुत शीघ्रता से आकर्षित हो जाते हैं। आपको अपना प्यार किसी यात्रा अथवा समूह में मिल सकता है। जहाँ तक धन की बात है, इस मामले में आप बहुत ही भाग्यशाली हैं। लेकिन आपको अधिक उदारवादी व खर्चीला होने से बचना चाहिए। आप में से कुछ तो जुए की बुरी आदत में भी फँस सकते हैं।
सूर्य आपको बौद्धिक क्षमता प्रदान करता है, जिस कारण आप शारीरिक कार्यों के अपेक्षा मानसिक कार्यों को अधिक कुशलता से कर सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता भी अद्भुत है, इसलिए प्रशासनिक एवं आधिकारक पद आपको अधिक सफलता दे सकते हैं। आप बहुत साहसी तथा बहादुर हैं तथा मुश्किल से मुश्किल समस्या से निबटने का साहस रखते हैं। अवलोकन व यात्रा से आपके ज्ञान में विशेष वृद्धि होती है। आपकी बुद्दी बहुत स्पष्ट एवं रचनात्मक है, इसलिए आप दूसरों से आदेश लेना पसंद नहीं करते। आपमें से बहुत तो बहुत ही रचनात्मक होते हैं तथा कला में पारंगत होते हैं। आपमें से कुछ तो पराविज्ञान व अध्यात्म की ओर आकर्षित हो जाते हैं।
Birth number guidance is general and educational. It does not replace a personalised numerology consultation.
