FREE TOOL

Birth Number 8

Ruling planet: Saturn · Dates: 8, 17, 26

Birth Number 8

यह अंक शनि ग्रह द्वारा संचालित है, जिसका अर्थ है कि आप में अनुशासन, फुर्ती, लगन व कर्तव्य का आश्चर्यजनक बोध है। आप स्वभाविक रूप से अप्रैल 21 से मई 20 व अगस्त 21 से सितम्बर 20 के बीच जन्मे व्यक्तियों की ओर आकर्षित होते हैं। वैसे ही आप अंक 4, 5, 7 व 8 के द्वारा शासित व्यक्तियों की ओर भी खिंचे चले जाते हैं। यधपि आपको सफलता कुछ देरी से मिलती है, लेकिन आप को धन की कमी कभी नहीं होती। आप सरकार, खनन, कृषि वानिकी एवं निर्माण उधोगों में बहुत अच्छा काम कर सकते हैं।

आप एक सुशील व शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं और आप अपनी पसंद के मामले में बहुत संकुचित रहते हैं, इसलिए कई बार आप निराशा का अनुभव भी करते हैं। आप बहुत व्यवहारिक किस्म के इंसान हैं और अपनी न्यायशीलता व उदारता के लिए जाने जाते हैं। आप एक जन्मजात प्रबंधक हैं तथा दूसरें से काम निकालना जानते हैं। आप सदा ही बिना किसी संकोच के लोगों की मदद करने हैं। आप अधिकाँश अधिकार व जिम्मेदारी वाले पदों पर ही रहते हैं। आपको ख्याल रखना पड़ेगा कि कोई आप पर अनावश्यक बोझ ना डाल दे। कई बार आप निरुत्साहित हो जाते हैं और सोचने लग जाते हैं कि क्या जीवन जीने के लायक़ भी है और ऐसे समय पर आप दूसरों से कटना शुरू कर देते हैं।

Birth number guidance is general and educational. It does not replace a personalised numerology consultation.

WhatsApp BTR Coming Soon