FREE TOOL

Birth Number 9

Ruling planet: Mars · Dates: 9, 18, 27

Birth Number 9

यह अंक मंगल ग्रह द्बारा शासित है, जो इसे आक्रामक, साहसी, प्रभावशाली व फुर्तीला बनाता है। आप जुलाई 21 से अगस्त 20 व नवम्बर 21 से दिसम्बर 20 के बीच जन्मे व्यक्तियों से ख़ासे प्रभावित रहते हैं। जहाँ तक कैरियर व आर्धिक स्थिति की बात है, आप बहुत भाग्यशील हैं तथा एक औसत व्यक्ति से अधिक ही कमा लेते हैं। क्योंकि आप को फ़िजूलख़र्ची की बहुत बुरी आदत है तो इस मामले में थोड़ा संभल कर ही रहें। कहीं ऐसा ना हो कि आमदनी अठन्नी, खर्चा रूपय्या।

आप बहुत बड़े योद्धा हैं और इतने आक्रामक हैं कि जब तक लक्ष्य ना मिले तब तक आप रुकते ही नहीं हैं। आपका बहुत ही गुस्सैल स्वभाव और एक प्रभावशाली व्यक्तित्व है। आप तेज व चेतना से भरपूर हैं। आप साहसी हैं और वाद-विवाद में कभी अपनी पीठ नहीं दिखाते हैं। आप अपने दोस्तों की ओर बहुत समर्पित रहते हैं और उनकी मदद करने के लिए किसी भी हद तर जा सकते हैं। आप कमजोर वर्ग से हमदर्दी रखते हैं। यधपि आप अच्छी भावना से काम करते हैं, लेकिन चालाकी व कोमलता की कमी के कारण आप को गलत समझ लिया जाता है। रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ आपको विनम्र रहना चाहिए।

Birth number guidance is general and educational. It does not replace a personalised numerology consultation.

WhatsApp BTR Coming Soon