के. पी. रत्न निर्धारण
रत्न धारण से पहले सही ग्रह-विचार
हर व्यक्ति को हर रत्न लाभ नहीं देता। के.पी. पद्धति ग्रह की वास्तविक भूमिका देखकर रत्न के निर्णय को अधिक सूक्ष्म बनाती है।
के. पी. रत्न निर्धारण
परम्परागत ज्योतिष के अनुसार आजकल जन्मपत्रिका देखते ही अमुक रत्न धारण करने की तुरन्त सलाह दे दी जाती है, जो कि पूर्ण उचित नहीं है। क्योंकि ज्योतिष द्वारा रत्न धारण से सम्बन्धित शोध के अनुसार हर व्यक्ति को रत्न धारण नहीं कराया जा सकता।
अतः जातक रत्न धारण करें या न करें, यदि करें तो कौन सा रत्न धारण करें — इस बारे में सही सलाह के. एस. कृष्णामूर्ति पद्धति का अनुकरण करने वाले ज्योतिषी द्वारा प्राप्त की जा सकती है।
यदि कुण्डली के अनुसार किसी रत्न को धारण करने की मनाही हो और जातक फिर भी उसे धारण कर ले, तो उस रत्न से सम्बन्धित ग्रह की दशा-भुक्ति-अन्तरा-सूक्ष्मावधि में हानि या लाभहीनता हो सकती है।
- केवल राशि नहीं — ग्रह की कुण्डलीगत भूमिका देखें।
- दशा विचार — रत्न का फल समय के अनुसार बदल सकता है।
- व्यक्तिगत निर्णय — एक ही रत्न सबके लिए समान नहीं।
रत्न सिफारिशें पारंपरिक के.पी. पद्धति पर आधारित हैं। ये चिकित्सकीय, कानूनी या वित्तीय सलाह का विकल्प नहीं हैं।
रत्न मार्गदर्शन चाहिए?
के.पी. पद्धति के ज्योतिषी से परामर्श करें कि आपके लिए रत्न धारण करना उपयुक्त है या नहीं, और यदि हाँ तो कौन सा।
